{"_id":"6a2a335b95d60f1b570e0701","slug":"extreme-heat-triggers-surge-in-dehydration-and-diarrhoea-cases-in-agra-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heath: तेज बुखार, सिर-पैरों में दर्द, लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे लोग; डॉक्टर ने जारी की ये एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heath: तेज बुखार, सिर-पैरों में दर्द, लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे लोग; डॉक्टर ने जारी की ये एडवाइजरी
Thu, 11 Jun 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:32 AM IST
सार
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज में डिहाइड्रेशन, डायरिया और टाइफाइड के मरीज तेजी से बढ़े हैं। कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भीषण गर्मी से टाइफाइड (मियादी बुखार), डिहाइड्रेशन और डायरिया के तीन गुना मरीज आ रहे हैं। तेज बुखार, उल्टी-दस्त और सिर-पैरों में दर्द की परेशानी मिल रही है। अधिक बहने के कारण लोगों को बीपी कम हो रहा है। हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
मेडिसिन विभाग के डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें बुखार के साथ उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और मियादी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां तक कि मधुमेह के मरीजों में ग्लूकोज स्तर भी गड़बड़ मिल रहा है। इसमें कई मरीजों ने दवाएं बंद कर दी थीं या फिर नियमित नहीं लीं।
मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि गर्मी और धूप की वजह से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में जरूरी नमक-पानी की कमी होने से कई मरीजों के बीपी कम मिल रहा है। डिहाइड्रेशन के मरीज भी लगभग तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इनको सिर-पैरों में दर्द के साथ घबराहट भी हो रही है। हालत गंभीर होने पर मरीज भर्ती भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। सुबह-देर शाम जरूरी कार्य करें।
- घर से बाहर जाते वक्त शिकंजी के दो गिलास पीकर जाएं। साथ में पानी लेकर भी जाएं।
- दोपहिया वाहन चलाते वक्त, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, सिर-कान को ढकें, चश्मा लगाएं।
- छाछ, लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी समेत ठंडी तरल सामग्री पिएं।
- बाहर के भोजन से बचें, शाम को तला हुआ भोजन करने से बचें। रात को थोड़ा कम भोजन लें।