फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Extortion demanded from Village Development Officer

Agra News: ग्राम विकास अधिकारी से मांगी रंगदारी

Sun, 23 Nov 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from Village Development Officer
बरनाहल। विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने एक गोरक्षक दल के एक पदाधिकारी पर 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।विकास खंड बरनाहल के ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 19 नवंबर की शाम को वह ग्राम पंचायत भगवतीपुर गोशाला से अपने घर मोहनपुर थाना सैफई इटावा जा रहे थे। गोशाला के पास स्थित पेट्रोल पर पर नामजद व पांच अन्य साथियों के साथ मिला, उसने खुद को एक गोरक्षक दल का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि आप गोशाला चलाते हैं, मुझे प्रतिमाह 25 हजार रुपये दोगे, नहीं दिए तो शिकायत करने के साथ ही उच्चाधिकारियों से दंडित भी कराऊंगा। उन्होंने कहा कि वह गोशाला का संचालन सही ढंग से कर रहे हैं, समय समय पर निगरानी करते हैं। वह रुपये नहीं दे पाएंगे। इसके बाद पदाधिकारी व साथियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उनके बैग में रखे सरकारी अभिलेख फाड दिए और उनकी पिटाई की। उन पर फायर किया, आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed