{"_id":"665555035e76b5ca960e769a","slug":"expressway-from-agra-to-bareilly-journey-will-take-four-hours-know-when-it-will-be-ready-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: आगरा से बरेली तक एक्सप्रेस-वे, चार घंटे में होगा सफर; जानें कब तक बनकर हो जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: आगरा से बरेली तक एक्सप्रेस-वे, चार घंटे में होगा सफर; जानें कब तक बनकर हो जाएगा तैयार
Tue, 28 May 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 09:22 AM IST
सार
आगरा और मथुरा के बीच बाद से बरेली तक एनएचएआई का 228 किमी का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट पर 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस एक्सप्रेस वे के बनने से बाद से बरेली तक का सफर चार घंटे का ही रह जाएगा।
विज्ञापन
Highway (For Representation Only)
- फोटो : Freepik
विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मथुरा के बाद से बरेली तक एक्सप्रेस-वे बना रहा है। ये 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को बरेली तक जाना आसान हो जाएगा और 4 घंटे में आगरा-मथुरा से बरेली तक पहुंचा जा सकेगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि मथुरा और आगरा के बीच बाद से बरेली तक करीब 228 किमी का एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इसकी लागत करीब 4 हजार करोड़ रुपये है। इसमें फ्लाईओवर भी बनेंगे।
प्रोजेक्ट 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें से 66 किमी का एक्सप्रेस-वे एनएचएआई आगरा परिक्षेत्र में बना रहा है। इसका निर्माण चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने से आगरा-मथुरा से बरेली तक सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे आसानी से बरेली आ-जा सकेंगे।