फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exposed wiring, peeling plaster, broken fans, and dampness in the hall at the stadium.

Agra News: स्टेडियम में खुले तार, उखड़ा प्लास्टर, टूटे पंखे, हॉल में सीलन

Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Exposed wiring, peeling plaster, broken fans, and dampness in the hall at the stadium.
आगरा। जिलाधिकारी ने बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम में चल रहे निर्माण में खामियां मिलीं। बिजली के तार खुले पड़े थे। दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा था। टीटी हॉल में सीलन थी। पंखे तक टूटे मिले। डीएम ने बिना जांच ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी मनीष बंसल ने हिदायत दी कि निर्माण सामग्री की जांच और सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में महिला और पुरुष शौचालयों की फिनिशिंग अधूरी थी। टेबल टेनिस हॉल की दीवारों पर सीलन थी और पेंटिंग का कार्य अधूरा मिला। ताइक्वांडो भवन का निर्माण भी पूरा नहीं था। परिसर में खुले बिजली के तार देखकर डीएम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इन्हें तत्काल सुरक्षित रूप से भूमिगत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खराब लाइटें, उखड़ा प्लास्टर, टूटे पंखे और दरवाजों को भी तुरंत दुरुस्त करने या बदलने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों, आर्किटेक्ट और ठेकेदार को हुए भुगतान के अभिलेख भी तलब किए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को फर्श में केवल उच्च मानक वाली टाइल्स प्रयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य परिसर का कायाकल्प करने, गोल्फ कोर्ट और हॉकी मैदान को विकसित करने तथा फुटपाथ निर्माण के निर्देश दिए। शूटिंग रेंज के कार्यों के लिए मानकों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरएसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed