{"_id":"5ba3c67d867a557ebc194c0b","slug":"experts-told-perfect-future-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किए सवाल तो अमर उजाला के एक्सपर्ट ने बताया कैसे चुनें भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किए सवाल तो अमर उजाला के एक्सपर्ट ने बताया कैसे चुनें भविष्य की राह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
सामर्थ्य कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में अमर उजाला और सेंटर फार एंबिशन के तत्वावधान में आओ जानें अपना सामर्थ्य कार्यक्रम का आयोजन संत जनू बाबा कालेज, जेएस कालेज में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए विशेषज्ञों से सवाल पूछे। एक्सपर्ट ने भी छात्राओं की शंकाओं का निवारण किया। छात्रों को समझाया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया से प्रिंट मीडिया कैसे बेहतर है। फेक न्यूज के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आगरा स्थित सेंटर फार एंबिशन के एक्सपर्ट ने विद्यार्थियों को करियर से संबंधित टिप्स दिए। बताया कि कैसे अपने भविष्य की सही राह चुनी जाए। एक्सपर्ट रोहित सक्सेना, अरुण शुक्ला, मोनिका अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से उनके करियर से संबंधित सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रिंट मीडिया आज भी इलेक्ट्रानिक मीडिया से बेहतर है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज आती हैं, मगर अखबार में छपी खबर विश्वसनीयता पर खरी होती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए समाचार पत्र पढ़ना आवश्यक है। कालेज प्रबंधन ने इस आयोजन को सराहा और भविष्य में ऐसे आयोजन कराने को कहा। संत जनू बाबा डिग्री कालेज में डा. जयदेव सिंह, डा. दिवान सिंह, ब्रजेश गर्ग, यदुवीर सिंह, नीरज, नागेंद्र सिंह, चंद्रजीत सिंह, नीत यादव, संध्या यादव, नीलू यादव और जेएस कालेज में प्राचार्य टीएन सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, डा. एसके सिंह, डा. गौरव गुप्ता, डा. संजीव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन