फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expensive hobby made him robber robbed teacher Police arrested two miscreants

Biker Gang: महंगे शौक ने बनाया लुटेरा, शिक्षिका से की थी लूट; पुलिस ने दो बदमाश किए गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 06:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

एटा पुलिस ने शिक्षिका से लूट का खुलासा कर दिया है। दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि महंगे शौक ने दोनों को लुटेरा बना दिया। 
 

विज्ञापन
Expensive hobby made him robber robbed teacher Police arrested two miscreants
पुलिस हिरासत में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जलेसर क्षेत्र स्थित रामगढ़ी पेट्रोल पंप के पास 30 जून की शाम करीब 4 बजे शिक्षिका मीरा यादव को तीन बाइक सवारों ने लूट लिया था। शिक्षिका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अवागढ़ से अपने पुत्र के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया है और सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि शिक्षिका से लूट करने वाले उमेश कुमार निवासी हबीउल्लापुर उर्फ मिलक थाना जलेसर और इसी गांव के एक नाबालिग को पकड़ा गया है। इन दोनों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि गांव के ही मनोज उर्फ मैनेजर के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। इनसे लूटा गया लेडीज पर्स, दो मोबाइल, एक चाबी का छल्ला और लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बने लुटेरे 

एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने खाने-पीने, कपड़े आदि के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया को अपनाया था। सूनसान रास्तों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और स्कूटी सवार आदि को अपना निशाना बनाकर वारदातें करते थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पहचान के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें -  Etah Crime: विद्यालय संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed