फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exhibition of photos of 19 photographers in Taj Nature Walk

Agra: जंगल की वो दुनिया, जो तस्वीरों में हो गई कैद...फोटोग्राफी प्रदर्शनी ने मोह लिया दर्शकों का मन

Sat, 01 Mar 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

आगरा के ताज नेचर वॉक में 19 फोटोग्राफरों के फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में जंगल की वो दुनिया देखने को मिली, जो हर किसी के लिए आसानी से देख पाना संभव नहीं है। 

 

विज्ञापन
Exhibition of photos of 19 photographers in Taj Nature Walk
नेचर वॉक में फोटो प्रदर्शनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जंगल की दुनिया को तस्वीरों के जरिए फोटोग्राफर दर्शकों के सामने लाए। आगरा की सेंक्चुअरी और देशभर के नेशनल पार्क में वन्यजीवों की तस्वीरों को घंटों के इंतजार के बाद कैमरे में कैद किया गया। इन्हें ताजमहल के साए में ताज नेचर वॉक में आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण और जंगल सहेजने का संदेश देते हुए ड्राइंग और पेंटिंग में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


ताज महोत्सव के तहत फोटोग्राफर क्लब ऑफ आगरा ने वन विभाग के साथ मिलकर ताज नेचर वॉक में मियावाकी जंगल के पास यह प्रदर्शनी लगाई। उद् घाटन मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कैमरे में कैद तस्वीतें भी प्रदर्शित की गईं। मंडलायुक्त ने कहा कि आगरा में विश्व स्तर के फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने ऐसी तस्वीरें घंटों की साधना के बाद खींची हैं। वन संरक्षक अनिल कुमार पटेल ने कहा कि यह प्रदर्शनी ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन


डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सामाजिक वानिकी विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई। इसमें केंद्रीय विद्यालय और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ललित कला संस्थान के छात्रों ने भी स्केच बनाए। वन विभाग के रेंज ऑफिसर गजेंद्र पाल सिंह की फोटोग्राफी और दिशा सिंह की पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए और चीते की सजी खूबसूरत दुनिया
फोटोग्राफी प्रदर्शनी में हर विजय वाहिया की 5 साल के दौरान कैमरे में कैद की गई तेंदुए और चीतों की तस्वीरें खास रहीं। उनकी पुस्तक की मंडलायुक्त ने प्रशंसा की। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ललित राजौरा द्वारा खींची गई चीते की तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदर्शनी में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित अर्पण भार्गव, अनु सिंह, रिंकू शर्मा, गोपाल सिंह, अमोल शिरोमणि, पीयूष सचदेवा समेत फोटोग्राफरों की तस्वीरें लगाई गईं। फोटोग्राफर क्लब ऑफ आगरा के संस्थापक हर विजय वाहिया ने बताया कि शनिवार को चंबल के बीहड़ में फोटो वॉक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed