फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exhibition caught in controversies, complaint to patron

विवादों में फंसी नुमाइश, संरक्षक से शिकायत

Tue, 19 Apr 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Exhibition caught in controversies, complaint to patron
नुमाइश स्थित मीना बाजार का प्रवेश द्वार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले का श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी (नुमाइश) इस बार विवादों में फंस गई है। कमेटी की ओर से लिए जा रहे निर्णयों से अधिकांश सदस्य संतुष्ट नहीं हैं। अब आजीवन सदस्य ने पूरे मामले की शिकायत संरक्षक/ जिला जज को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

हर वर्ष मैनपुरी में भव्यता के साथ नुमाइश का आयोजन होता आया है। लोकसभा चुनाव और फिर कोरोना के कारण पिछले तीन वर्ष से नुमाइश का आयोजन नहीं हुआ है। इस वर्ष पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की नाराजगी के बाद प्रशासन नुमाइश लगाने के लिए तैयार हुआ, लेकिन नुमाइश का आयोजन तय समय नवरात्र में नहीं हो सका। कमेटी ने नुमाइश के आयोजन की तिथि 26 अप्रैल घोषित की है।
विज्ञापन

नुमाइश की तैयारियों के बीच कमेटी की ओर से पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर लिए गए निर्णयों से कई आजीवन सदस्य असंतुष्ट हैं। उन्होंने श्री देवी मेला व्हाट्सएप ग्रुप पर मनमाने निर्णयों पर आपत्ति जताई तो उन्हें ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब नुमाइश कमेटी के आजीवन सदस्य प्रशांत मिश्रा ने जनपद न्यायाधीश/संरक्षक को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र में ये लगाए आरोप
प्रशांत मिश्रा की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में नुमाइश कमेटी पर आरोप लगाया है कि बिना आमसभा की बैठक बुलाए कई कार्यक्रमों को समाप्त कर दिया गया। इनमें ऑल इंडिया मुशायरा भी शामिल है। अफसरों ने अपने चहेतों को नियम विरुद्ध तरीके से कार्यक्रमों का संयोजक नियुक्त कर दिया। संयोजक ऐसे लोगों को बनाया गया है जो नुमाइश समिति के सदस्य नहीं हैं। उनका कहना है कि संयोजक बनने के लिए तीन वर्ष पुरानी सदस्यता होनी चाहिए। उनका कहना है कि वित्तीय स्वीकृतियां आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से पास होती हैं, जबकि ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed