फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exceed sale of rice seeds in kasganj

धान खरीद: 218.31 प्रतिशत धान की हुई खरीद

Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
exceed sale of rice seeds in kasganj
सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिले में खोले गए धान खरीद केंद्रों पर किसानों ने खूब धान बेचा है। जिले में इस बार धान की खरीद ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लक्ष्य से 218.31 प्रतिशत धान की खरीद हो गई। 2202 किसानों ने इस बार धान खरीद योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए इस बार 15 क्रय केंद्र खोले गए।
शासन से खरीद के लिए 5500 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया। सरकार ने किसानों को फसल का अच्छा भाव दिलाने के लिए कॉमन धान का भाव 1868 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए का 1888 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया लेकिन बाजार में इस वर्ष फसल के भाव काफी कम रहे। बाजार में फसल का भाव 1200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रहा। फसल का भाव कम रहने से मायूस किसानों का रुझान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर हो गया। इससे जिले में इस बार धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। लक्ष्य की 218.31 प्रतिशत धान की खरीद की गई। धान खरीद में खाद्य विभाग इस बार सबसे अव्वल रहा। इस विभाग ने अपने लक्ष्य का 328.27 प्रतिशत धान खरीदा। जबकि पीसीएफ ने अपने लक्ष्य का 149.66 प्रतिशत धान खरीदा। धान खरीद में केंद्रीय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम फिसड्डी साबित हुई। यह एजेंसी लक्ष्य का मात्र 11.71 प्रतिशत धान ही खरीद सकी।
विज्ञापन

वर्ष लक्ष्य एमटी खरीद एमटी लाभान्वित किसान
2016-17 - 6450 8602.592 909
2017-18- 9140 4217.14 610
2018-19- 4650 6195.02 971
2019-20- 4650 5372.28 829
2020-21 - 5500 120001.756 2202
जिले में इस बार धान की अच्छी खरीद हुई है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिला है। क्रय केंद्रों से किसानों का फसल का भुगतान भी प्राथमिकता से किया गया है- विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed