फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every section of society developed under Modi government

Agra News: मोदी सरकार में हर वर्ग का हुआ विकास

Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Every section of society developed under Modi government
सोरोंजी में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि अनिल पुंढ़ीर व मंचासीन
सोरोंजी। मोदी सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन बारात घर में किया। इसमें मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा गया कि इस दौरान हर वर्ग का विकास हुआ है। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे अनिल कुमार पुंढीर ने कहा कि 11 वर्ष के सफर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर वर्ग का विकास किया है। पीएम मोदी ने खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के लिए परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज दी है। जहां भाजपा सरकार है। वहां गरीब का कल्याण है। नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने बताया कि केंद्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है। देश में विकास की नई इबादत लिखने के साथ-साथ दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर इसकी एक मिसाल है। भारत ने ब्रिटेन, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर महेरे ने की। सम्मेलन को जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे, जिला मंत्री नीतू सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed