फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every person living in India is a Hindu: Ram Naresh

हिंदुस्तान में रहने वाला हर आदमी है हिंदू: रामनरेश

Tue, 07 Sep 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Every person living in India is a Hindu: Ram Naresh
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान के समर्थन में मंगलवार को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री भी बोलते नजर आए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर आदमी हिंदू है, फिर चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से हो। हाल ही में मोहन भागवत ने हिंदू और मुस्लिमों के पूर्वज एक ही होने की बात कही थी।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू ही है। हालांकि उसका धर्म, जाति या पूजन विधि अलग-अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोई धर्म हिंदू नहीं है, धर्म सनातन है। आगे कहा कि जब चीन में रहनेे वाला चीनी, जापान में रहने वाला जापानी, अमेरिका में रहने वाला अमेरिकी इसी तरह जो भी हिंदुस्तान में रहता है वह हिंदू है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी मुस्लिम है वे तलवार की धार पर धर्मांतरण करके ही बने हैं। आज भी कई मुस्लिम परिवारों की रिश्तेदारियां सनातन धर्म के लोगों में हैं। उन्होंने मोहन भागवत के बयान को भी सही बताया।
विज्ञापन

वंदे मातरम क्यों नहीं बोलते
मंगलवार को मैनपुरी आए अखिलेश ने कहा था कि भाजपा भ्रम फैला रही है। वे जब सुबह घर से निकलते हैं तो अगरबत्ती लगाकर निकलते हैं, जबकि बीजेपी के नेता अगरबत्ती नहीं लगाते हैं। इस पर आबकारी मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अगर हिंदुत्व के समर्थक हैं तो वंदे मातरम क्यों नहीं बोलते हैं। ऐसे में अगरबत्ती किस काम की। वहीं अखिलेश और शिवपाल के एक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब दोनों ही फ्लॉप हो चुके हैं। आगामी चुनाव में योगी को ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed