फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after dominating the miscreants, the constables kept battling

पहुंचते ही हमलावर हुए बदमाश, संभल पाते तब तक भाग निकले

Thu, 19 Aug 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Even after dominating the miscreants, the constables kept battling
कासगंज। लूट और हमले का शिकार दोनों आरक्षियों ने दहशत के माहौल में भी हौसला दिखाया। हमलावरों के हावी होने के बाद आरक्षी उन्हें दबोचने में जुटे रहे पर असफल रहे। कार से भाग रहे बदमाशों का पांच किलोमीटर तक पीछा किया पर पकड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

हमलावरों को जवाब दिया तो छीन ली रायफल
लूट का शिकार आरक्षी अभिषेक कुमार ने बताया कि रात्रि में सोरों रोड पर गश्त के निर्देश मिले थे। जब गश्त कर रहे थे तभी अमेजन के वेअर हाऊस के समीप कार रुकी और बदमाश उतरकर शटर काटने लगे। जैसे ही हम पहुंचे और बदमाशों को ललकारा तो वे हमलावर हो गए। जब रायफल की बट से उन पर प्रहार किया तो रायलफल छीनकर भाग निकले। रात का अंधेरा था। यकायक सब कुछ काफी तेजी से हुआ।
विज्ञापन

पहुंचते ही सरिया से बोल दिया हमला
आरक्षी के साथी रवि ने भी पूरे हौसले का परिचय दिया। जब रवि ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की उन्होंने सरिया से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि वे बैठ गए और सिर में सरिया नहीं लग सकी। रवि का कहना है कि शरीर में प्रहार से चोट तो आई है। जब तक हम संभल पाते तब तक जो दो बदमाश कार के बाहर थे वे कार में बैठ गए। कार स्टार्ट थी और ड्राइवर तैयार रहा होगा, तभी तेजी के साथ कार लेकर बदमाश भाग गए। गोरहा नहर तक इनका पीछा किया, लेकिन तब तक कार काफी आगे निकल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed