फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ethonel bus will run on road as soon as

शहर में जल्द दौड़ेंगी इथेनॉल से चलने वाली बसें

Wed, 15 Jul 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 15 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ethonel bus will run on road as soon as
जल्द ही शहर की सड़कों पर स्कानिया कंपनी की लग्जरी सिटी बसें दौड़ती नजर आएंगी। यह पेट्रोल, डीजल से नहीं इथेनॉल से चलेंगी। यह अन्य ईंधनों की तुलना में न केवल सस्ती है, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी सहायक है। यह जानकारी मंगलवार को होटल अमर में निगम व कंपनी के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

ताजमहल के कारण आगरा को टीटीजेड में रखा गया है। प्रदूषण के कारण शहर में डीजल चलित भारी वाहनों पर पहले ही रोक लगा दी गई है। प्रदेश सरकार बसों के संचालन को लेकर भी संजीदा है। निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ईको फ्रैंडली बसें उतारने की योजना बनाई। इसी के तहत स्कानिया कंपनी से समझौता किया। प्रथम चरण में आगरा-लखनऊ को चुना गया है। करीब सौ बसें शुरू करने की योजना है। ये बसें बायो डीजल या इथेनॉल से चलेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्तमान में चार स्कानिया मेट्रो लिंक बस आगरा-लखनऊ, लखनऊ-गोरखपुर, लखनऊ-दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही हैं।

आगरा में लगेगा प्लांट
देश में उत्तर प्रदेश गन्ने का बड़ा उत्पादक प्रदेश है। यहां पर शुगर मिल भी काफी हैं। इन्हीं शुगर मिल में इथेनॉल भी निकाला जाता है। इसे आगरा में फिल्टर करने के लिए प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में चल रहा है प्रोजेक्ट
स्कानिया नागपुर में अगस्त 2014 से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिटी बसों का संचालन कर रही है। यह बसें भी इथेनॉल से संचालित हो रही हैं। इसका खर्चा बाकी के अन्य ईंधनों से काफी सस्ता है।

स्कानिया की सेवाएं अच्छी मिली हैं। ये बसें पूरी तरह से प्रदूषण रहित है।
- एके झा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

हम जल्द ही इथेनॉल से चलने वाली बसों को चलाएंगे। सरकार से लखनऊ-आगरा में इसे संचालित करने पर बात चल रही है।
शिव कुमार वी, डायरेक्टर सेल्स, स्कानिया व्हीकल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed