{"_id":"5f2ba3f98ebc3eabed24bf25","slug":"etah-up-news-old-man-brutally-killed-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, पुत्रवधू ने लिखवाया तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, पुत्रवधू ने लिखवाया तीन के खिलाफ मुकदमा
Thu, 06 Aug 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:34 PM IST
सार
तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का मुकदमा पुत्रवधू ने लिखवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गोपालपुर मौजा रारपट्टी का है। बुधवार देरशाम पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला।
वृद्ध की पुत्रवधू की ओर से गांव के ही पूर्व प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मौजा रारपट्टी के मजरा गोपालपुर निवासी हीरा लाल पुत्र डालचंद्र की किसी बात को लेकर गांव के ही शीटू व कमलेश पुत्रगण मनोहर सिंह और पूर्व प्रधान सतेंद्र पुत्र जबर सिंह से बुधवार की देरशाम कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर आरोपियों ने वृद्ध को पीट दिया।
पिटाई से शरीर में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी राधादेवी पत्नी अनार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में तीनों पर ससुर की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह ने बताया है कि वृद्ध के शरीर पर बाहरी चोटें नहीं हैं, पंचनामा के दौरान शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं उसके आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।