{"_id":"5cbe9f93bdec22145c46ff9b","slug":"etah-lok-sabha-elections-2019-voters-create-ruckus-at-polling-booth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति नजरबंद, एटा में जबरन वोट डलवाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति नजरबंद, एटा में जबरन वोट डलवाने पर हंगामा
Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष के पति घर में नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जिला पंचायत परिसर में बूथ संख्या 88 में गलत मतदान कराने को लेकर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। एक पार्टी के प्र्तयाशी के लिए जबरन वोट डलवाने को लेकर मतदाताओं और पीठासीन अधिकारी में नोकझोंक हो गई, वहीं भरगैन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को मतदान प्रभावित करने की आशंका के चलते प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।
जिला पंचायत परिसर में बने बूथ संख्या 88 में मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर गलत वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीठासीन अधिकारी से मतदाताओं की जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट एससी राजपूत ने पीठासीन अधिकारी योगेश कुमार को हटा दिया। एसडीएम सदर महेशचंद्र को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
एटा संसदीय क्षेत्र के कासगंज विधानसभा की भरगैन नगर पंचायत की अध्यक्ष जैतून बानो के पति नफीस अहमद को मतदान प्रभावित करने की आशंका के चलते प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। उनके घर के बाहर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

कई जगह ईवीएम ने दिया दगा
उधर, जिले में मंगलवार सुबह कई मतदान केंद्रों पर खराब हुईं ईवीएम ने मतदान प्रक्रिया में खलल डाल दिया। एटा के बूथ संख्या 59 लक्ष्मीनगर इंटर कॉलेज, बूथ संख्या दो आर्य इंटर कॉलेज बूथ संख्या 95 प्राथमिक विद्यालय सकीट पर ईवीएम खराब हो गईं।
मारहरा विधानसभा क्षेत्र के मर्थरा मिचहरी में बूथ संख्या 153 पर भी ईवीएम खराब हो गई। कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नवाब तरौरा में बूथ संख्या 319 पर 40 मिनट और बूथ संख्या 320 पर एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका।
नगर पालिका परिसर बूथ संख्या 315 पर ईवीएम खराब होने से करीब 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। बूथ संख्या 379 रेलवे बूथ पर भी ईवीएम खराब हो गई। हालांकि बाद में खराब ईवीएम को इंजीनियरों ने सही कर दिया और कहीं ईवीएम बदलवाकर फिर से मतदान शुरू कराया गया।