फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   entrance date increase in ambedkar university

आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रवेश तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई

Wed, 18 Aug 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
entrance date increase in ambedkar university
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इसके पहले 16 अगस्त आखिरी तारीख निर्धारित थी। इंटरमीडिएट के परिणाम देर से आने की वजह से प्रवेश नहीं हो पाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वेब रजिस्ट्रेशन के समय ही छात्रों से कक्षा 12वीं के प्राप्तांक मांगे जा रहे थे। परिणाम न आने की वजह से छात्र-छात्राएं वेब रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे थे। अब सभी बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ वेब रजिस्ट्रेशन बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक कॉलेजों व आवासीय संस्थानों में महज 16 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक 17 अगस्त की शाम तक 55,925 छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। 51418 ने फीस जमा कर दी है और 49,236 ने प्रवेश फॉर्म भरा है। महज 598 छात्रों ने अभी तक कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्ट किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद अब वेब रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ रही है, प्रवेश का अनुपात भी बढ़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed