फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entered the house, beat up women, broke vehicles

Agra News: घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, वाहन तोड़े

Tue, 29 Oct 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Entered the house, beat up women, broke vehicles
बिछवां। नगला मनी में सोमवार की शाम रसूखदारों ने एक घर में हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं व अन्य परिजन को लाठी-डंडे से पीटा गया। ईंट पत्थरों से घर में खड़े दो चार पहिया वाहनों को तोड़ डाला। वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी वीरेश कुमार सोमवार की देर शाम घर में थे। तभी गांव निवासी रसूखदार लालशाह, राजेंद्र सिंह, रोहित, मकरंद सिंह, उपेंद्र सिंह, आशीष कुमार रामू , गेंदालाल, सोनू हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई परिवार की नन्ही देवी, पिंकी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आराेपियों ने ईंट पत्थर से घर में खड़े दो चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चले गए। नगला मनी में हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed