फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engines Roar as 52 Cars and 25 Bikes Gear Up for Agra Jhansi TSD Rally

UP: आगरा से झांसी तक रोमांच की रफ्तार, 52 कारें और 25 बाइकें टीएसडी एडवेंचर रैली के लिए तैयार

Fri, 20 Feb 2026 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

तीन दिवसीय एडवेंचर रैली में देशभर से 77 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इनमें 52 कार चालक और 25 बाइक राइडर हैं। 
 

विज्ञापन
Engines Roar as 52 Cars and 25 Bikes Gear Up for Agra Jhansi TSD Rally
एडवेंचर रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-झांसी-आगरा टीएसडी एडवेंचर रैली के लिए बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में स्क्रूटनी (तकनीकी जांच) सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के वाहनों की जांच, सुरक्षा मानकों का परीक्षण व रैली के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय एडवेंचर रैली में देशभर से 77 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इनमें 52 कार चालक और 25 बाइक राइडर हैं। प्रतिभागी चिकमंगलूर, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, तमिलनाडु, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्वालियर, हैदराबाद, जयपुर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मथुरा, मेरठ, नोएडा, रोहतक और सिक्किम से भी आए हैं। साथ ही ऑटोमोटिव क्षेत्र के पांच प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर्स भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सत्र के दौरान रैली विशेषज्ञ सुदेव बरार ने प्रतिभागियों को टीएसडी (टाइम, स्पीड, डिस्टेंस) प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोड बुक पढ़ने की तकनीक, समय प्रबंधन, औसत गति बनाए रखने और नेविगेशन के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। क्लब चेयरमैन राममोहन कपूर ने बताया कि रैली में सबसे कम टाइम पेनल्टी के आधार पर विजेता घोषित होंगे। संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया ने बताया कि रैली तीन चरणों में होगी। प्रथम चरण आगरा जनपद में, द्वितीय चरण में प्रतिभागी झांसी के लिए रवाना होंगे और तृतीय चरण में झांसी से आगरा वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव प्रशांत जैन और अध्यक्ष खेल अमित मित्तल ने बताया कि रैली में विशेष आकर्षण पुणे से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैली ड्राइवर संजय टकाले गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रहेंगे। वे विश्व स्तर पर कार रैली के एक सेगमेंट में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। समापन पर विजेताओं को प्रोफेशनल, नोवाइस, कपल और महिला श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, करण अग्रवाल, हेमंत जैन, मनोज खान, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed