फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer had committed robbery at a wedding ceremony

इंजीनियर बना लुटेरा: शादी समारोह में साथियों संग बाइक से आया, लूट ले गया था रुपयों और गहनों का बैग

Mon, 25 Mar 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 08:39 AM IST
सार

शादी समारोह में साथियों संग लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी इंजीनियर है। आरोपी के पास से लूट का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Engineer had committed robbery at a wedding ceremony
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा में बीते दिनों शादी-समारोह में हुई लूट में शामिल बदमाश को अछनेरा पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश से नकदी, गहने और तमंचा, बाइक बरामद की है। पकड़ा गया बदमाश बीटैक किया हुआ है और वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी करता था।
विज्ञापन


अछनेरा के कुकथला गांव में 5 मार्च को थाना सैंया के धना गांव से कालीचरण के बेटे संतोष की बारात आई थी। बाइक सवार तीन बदमाश कालीचरण के हाथ से रुपयों और गहनों का बैग लूट कर भाग गए थे। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरह रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण त्यागी निवासी गांव गोवला, थाना बरहन बताया। निशानदेही पर सोने-चांदी के गहने, 4500 रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बीटेक करने के बाद एक कंपनी में नौकरी करता था। वह पहली लूट कुबेरपुर में करने के बाद पकड़ा गया था। जेल में शातिर बदमाश से मुलाकात के बाद गिरोह बना लिया। जमानत के बाद ताबड़तोड़ वारदात करने लगा। फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed