फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encrochement break in baldevganj market

बल्देवगंज बाजार में धड़ाधड़ तोड़ निर्माण

Fri, 31 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 31 Jul 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
encrochement break in baldevganj market
अतिक्रमण के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, सीओ लोहामंडी, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी और एडीए के इंजीनियर राजेश शर्मा की टीम ने अभियान की शुरुआत किदवई पार्क मोड़ से की। नौबस्ता तक 117 निर्माणाें को ध्वस्त कर दिया। अहम बात यह रही है बुल्डोजर मुख्य मार्ग के साथ-साथ लोहामंडी के अति व्यस्त बाजार बल्देवगंज की ओर चला। यहां दर्जनों अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया।  
विज्ञापन

सेंट जोंस पुल से उतरकर लोहामंडी बाजार में नालियों को पाटकर हो रहे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। लोहामंडी से नौबस्ता की चलने के बजाए बुल्डोजर अति व्यस्त बल्देव गंज बाजार की ओर घूम गया। यहां तमाम कपडे़ की दुकानें और आगे चलकर सब्जी मंडी है। नालियां तो यहां खोजे से नहीं मिलती हैं। टीम ने जमकर तोड़फोड़ कराई और कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया। आगे चलकर सर्राफा मार्केट है। सर्राफा कारोबारियों ने कार्यवाही का विरोध किया। उनका कहना था कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। इस तरह तोड़फोड़ कराई जाएगी तो उनकी दुकान की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। काफी हंगामे के बीच प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार दोपहर तक समय दिया है। राजीव राठी ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन

 
आज बोदला चौराहा पर अभियान
नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि बोदला रोड पर पहले ही मुनादी करा दी गई थी, लोगों ने अधिकांश निर्माण स्वयं ही तोड़ लिए हैं। शुक्रवार को टीम पहले बल्देव गंज सर्राफा बाजार में जाएगी। उसके बाद जगदीशपुरा, किशोरपुरा, बोदला चौराहा तक अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मन:कामेश्वर मंदिर के पास हटेंगे अतिक्रमण
राजीव कुमार राठी ने बताया कि देर शाम को नगर निगम की टीम मन:कामेश्वर मंदिर गई। वहां मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर जबरदस्त अतिक्रमण है। मंदिर की बारादरी में लोग अस्थाई दुकान लगा लेते हैं। मंदिर के सामने भी कई दुकानें हैं। इन सभी को ताकीद किया है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अवैध तरीके से दुकानें न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed