फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment will be marked from city to village

शहर के लेकर गांव तक चिह्नित होगा अतिक्रमण

Tue, 10 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be marked from city to village
संसारपुर वार्ड में तालाब में पड़ी गंदगी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर से लेकर गांवों तक तालाबों से जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। शासन के आदेश और अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने अतिक्रमण को चिह्नित कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जिले में बड़ी संख्या में तालाबों पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 2183 प्रमुख तालाब हैं। इनमें से कई तालाबों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कई जगह तो तालाब की जमीन पर पक्के मकान खड़े हुए हैं। तालाबों से कब्जा हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही आदेश जारी कर चुके हैं। अमर उजाला भी तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है। खबरों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सीडीओ विनोद कुमार ने राजस्व टीम के सहयोग से तालाबों से अतिक्रमण हटवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर मौजूद तालाबों पर अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह तालाबों से अपने अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद तालाबों को सरोवर और मनरेगा योजना से विकसित किया जाएगा। जिन तालाबों में गंदगी है, उनकी सफाई कराई जाएगी। जरूरत होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को खोदाई मनरेगा योजना के तहत की जाएगी। इसके साथ ही तालाबों के आसपास पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed