फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from Chak Marg, police had to be called in due to protest

Agra News: चकमार्ग से हटाया अतिक्रमण, विरोध पर बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Chak Marg, police had to be called in due to protest
चकमार्ग से हटाया कब्जा, एक किलोमीटर मार्ग कराया मुक्त
पिनाहट। ट्यूबवेलपुरा गांव में बृहस्पतिवार को
विज्ञापन

चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने पर विरोध होने पर राजस्व टीम को पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस की माैजूदगी में चकमार्ग पर बनी झोपड़ी और पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

चकमार्ग पर अतिक्रमण का मामला ग्रामीणों ने एसडीएम बाह विनोद कुमार के सामने उठाया था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम का गठन किया था। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने चकमार्ग की पैमाइश की। अतिक्रमणकारियों का विरोध होने पर राजस्व टीम ने अतिरिक्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस को बुलाकर चिन्हित एक किलोमीटर लंबे चकमार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दाैरान राजस्व निरीक्षक डॉ. दिनेश कुमार, लेखपाल कार्तिकेय, श्रद्धा भदौरिया, जितेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed