{"_id":"69d6c6c2b2e6b6760309f797","slug":"encroachment-and-jam-everywhere-no-solution-agra-news-c-25-1-agr1034-1030158-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हर तरफ अतिक्रमण-जाम... नहीं कोई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हर तरफ अतिक्रमण-जाम... नहीं कोई समाधान
विज्ञापन
सिकंदरा में लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हाईवे-एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य। अवैध बस स्टैंड और सिटी बसों के गलत ठहराव। शोरूमों और दुकानों के बाहर अवैध पार्किंग। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक अतिक्रमण...। शहर में अतिक्रमण और जाम स्थाई समस्या बन चुका है। बुधवार को एक तरफ डीजीपी ने जाम के समाधान के लिए कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, वहीं दूसरी तरफ हाईवे से लेकर एमजी रोड पर जगह-जगह वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। समस्या से निबटने के लिए रिडयूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम लागू की जा रही है। इसमें आठ मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनात कर जाम से राहत देने की कोशिश होगी।
डीजीपी राजीव कृष्ण का जोर यातायात व्यवस्था में सुधार करने पर है। प्रदेश के 20 शहरों की 172 सड़कों को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस विभाग ने सिटी रिडयूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम लागू की है। इसमें आगरा की 8 सड़कें आ रही हैं। बुधवार को डीजीपी ने कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस स्कीम पर वार्ता की।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि जनता को सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। 8 मार्गों पर पहले यह देखा जाएगा कि सामान्य दिनों में एक निर्धारित दूरी तय करने में कितना समय लगता है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर क्या स्थिति रहती है। किन दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है। यातायात बाधित होने के क्या कारण हैं। सारी जानकारी करने के बाद समाधान निकाला जाएगा। चिह्नित मार्ग पर सुगम यातायात किया जाएगा। समयावधि को 20 प्रतिशत तक घटाया जाएगा।
विज्ञापन
बसों का ठहराव नहीं रोक पाई पुलिस
उधर, जाम की बात करें तो शहर में जगह-जगह समस्या है। आईएसबीटी के सामने बसों के ठहराव से जाम लगता है। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बसों को खड़ा करने से समस्या होती है। भगवान टाकीज चाैराहे पर स्कूलों की छुट्टी के समय दयालबाग मार्ग से स्कूल बस आनदे से वाहन फंसते हैं। अबुल उलाह कट, वाटर वर्क्स और रामबाग पर अवैध बस स्टैंड की समस्या है। इसी तरह एमजी रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग तो रावली पर पिलर निर्माण से रोजाना जाम लग रहा है।
यह मार्ग किए गए चिह्नित
1. आगरा फोर्ट से वाटर वर्क्स
2. ताज व्यू तिराहे से बसई मंडी
3. मारुति एस्टेट से सिकंदरा
4. लोहामंडी से हरीपर्वत चाैराहा
5. नामनेर से कमाल खां दरगाह
6. रोहता से दिगनेर पुलिया
7. रामबाग से टेढ़ी बगिया
8. सिकंदरा से रामबाग
मार्शल बनेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, थाना पुलिस की भी होगी जिम्मेदारी
अतिक्रमण हटाने, आटो-ई रिक्शा की पार्किंग, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित थाने के एसएचओ की है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि डीजीपी के समक्ष बैठक में इस समस्या पर भी बात हुई। कमिश्नरेट में 362 यातायात पुलिसकर्मी हैं। इनमें 1 एसीपी, 5 टीआई, 59 टीएसआई, 123 मुख्य आरक्षी पुरुष व 9 महिला, 115 सिपाही पुरुष व 17 महिला हैं। चिह्नित आठ मार्गों पर अलग-अलग ट्रैफिक मार्शल के रूप में टीआई और टीएसआई को तैनात किया जाएगा। थाना पुलिस की भी जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिससे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जा सके।