फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter with mining mafia who shot policeman three arrested including main accused

Agra News: सिपाही को गोली मारने वाले खनन माफिया से मुठभेड़,  मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ में खनन माफिया ने सिपाही को गोली मार दी थी। इसके बाद से पुलिस टीम खनन माफिया की तलाश में जुटी हुई थी। खेरागढ़ पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को दबोज लिया। 
 

विज्ञापन
Encounter with mining mafia who shot policeman three arrested including main accused
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की खनन माफिया से मुठभेड़ हो गुई।  पुलिस टीम ने  सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। इससे पूर्व पुलिस नौ लोगों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ में सिपाही पर गोली चलाने में सत्यप्रकाश का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन





डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस पर फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो अपने साथियों नेत्रपाल उर्फ नित्तो और विनोद के साथ जा रहा है। कागारौल रोड पर चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की तो अभियुक्त फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए खदेड़ दिया। तीनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 
विज्ञापन


घायल अवस्था में तीनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सत्यप्रकाश और नेत्रपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें  बीते 7 सितंबर को खेरागढ़ कस्बे में खनन माफिया के ट्रैक्टरों को पकड़ने गई पुलिस पर माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें सिपाही अजय के कान के पास गोली लगने से घायल हो गया था। सिपाही को इलाज के लिए ले जाते समय दुस्साहसिक तरीके से पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मार कर भाग गए थे। पुलिस डर कर थाने भाग आई थी। दिनदहाड़े कस्बे में हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा बरदानी लाल ने 18 अज्ञातों के विरुद्ध थाना खेरागढ़ पर मुकद्दमा दर्ज कराया था। चिन्हित किए गए लोगों में से नौ गुर्गों को पकड़ कर पहले ही जेल भेज दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed