फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter with a prize of 25 thousand, shot in the leg

25 हजार के इनामी से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Encounter with a prize of 25 thousand, shot in the leg
बिछवां। फर्दपुर रोड पर 25 हजार के इनामी बदमाश से शुक्रवार शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी इदरीश गिरोहबद्ध अपराधी है। उस पर 13 से अधिक मामले दर्ज हैं और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की शाम बिछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह फर्दपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि शातिर इदरीश क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस को देख इदरीश बाइक मोड़ कर जमथरी की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने टीम के साथ पीछा किया और जमथरी के पास घेराबंदी की। इदरीश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस मिले। एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-कमलेश दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed