फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Empty honour on Farmer's Day... Prize money not received even after one and a half years

Agra News: किसान दिवस पर कोरा सम्मान...डेढ़ साल बाद भी नहीं मिली पुरस्कार राशि

Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Empty honour on Farmer's Day... Prize money not received even after one and a half years
आगरा। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस पर सम्मानित किए गए किसान करीब डेढ़ साल बाद भी सम्मान की राशि के लिए भटक रहे हैं। किसान अब भी पुरस्कार राशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कृषि विभाग हर साल किसानों का सम्मान करता है। इसमें कृषि, मत्स्य, पशुपालन और उद्यान विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मानित करने के लिए चयनित किया जाता है। उनमें प्रथम स्थान पर आने वालों को 7 हजार और द्वितीय को 5 हजार की पुरस्कार राशि सीधे खाते में दी जाती है। 2024 के चयनित किसानों को मंच से प्रशस्ति पत्र तो दे दिए, लेकिन खाते में पुरस्कार राशि नहीं आई है। इस सम्मान समारोह के लिए मत्स्य, पशुपालन, उद्यान में छह किसान और कृषि में रबी-खरीफ की फसलों के लिए 12 किसानों को चुना गया। इस तरह कुल 30 किसानों को पुरस्कृत किया गया था। किसानों की पुरस्कार राशि निदेशालय से जारी कर दी गई है, लेकिन खातों में नहीं पहुंची। इस संबंध में उपनिदेशक, कृषि मुकेश कुमार का कहना है कि तकनीकी कारणों से पुरस्कार राशि खातों में नहीं आई है। रिमाइंडर भेज दिया है। शीघ्र खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

नोट: तीनों किसानों के पासपोर्ट फोटो हैं ....

ब्लॉक खंदौली की ग्राम पंचायत पोइया के बालक दास ने बताया कि उन्हें मछली उत्पादन के लिए द्वितीय स्तर का प्रशस्ति पत्र मिला था। अभी तक पुरस्कार राशि नहीं मिली है। कई बार विभाग में जानकारी कर चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरावली के नंद किशोर ने बताया कि वह मत्स्य और कृषि विभाग में कई चक्कर लगा चुके हैं। कह दिया जाता है पुरस्कार राशि आ जाएगी, लेकिन कब आएगी पता नहीं।
एत्मादपुर ब्लॉक के शेखपुरा गांव के लाखन सिंह त्यागी ने बताया कि उन्हें दुग्ध उत्पादन के लिए पशुपालन विभाग ने सम्मान के लिए चयनित किया था। तभी बताया था सात हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी, लेकिन डेढ़ साल होने को आ गया। अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed