फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employment workers agitated for honorarium increase and regularization, submitted a memorandum of 10-point demands addressed to the Chief Minister to MLA Pakshalika Singh.

Agra News: मानदेय बढ़ोत्तरी व नियमितीकरण के लिए रोजगार सेवक आंदोलित, विधायक पक्षालिका सिंह को सौंपा 10 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Employment workers agitated for honorarium increase and regularization, submitted a memorandum of 10-point demands addressed to the Chief Minister to MLA Pakshalika Singh.
बाह में रोजगार सेवकों ने विधायक पक्षालिका सिंह को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
बाह। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन बाह की विधायक पक्षालिका सिंह को सौंपते हुए कहा है कि बीते 20 साल से मानदेय बढ़ोत्तरी और नियमितीकरण मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी शासन-प्रशासन के सामने अपनी बात रख चुके हैं।
विज्ञापन

मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 24 हजार करने, आजीविका मिशन की तरह अवकाश की व्यवस्था करने, मृतक आश्रित को नौकरी देने, बेहतर मानीटरिंग के लिए एड्रायड मोबाइल दिए जाने, 12 से 14 महीने का बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में रामदत्त बघेल,अवधेष यादव, दलबीर बघेल, नीलेश गुप्ता, वरुण शर्मा, राघव पाराशर, मनोज सिंह, गिरीश कुमार, ब्रजकिशोर, राजकमल, मुकेश कुमार, राकेश, जितेन्द्र सिंह, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed