फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees arrived to fill potholes on Kachari road

आनन फानन में गड्ढा भरने का काम हुआ शुरू

Sun, 28 Aug 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Employees arrived to fill potholes on Kachari road
मैनपुरी। कचहरी रोड पर सीओ आफिस के पास सड़क के बीच हुए गड्ढे को भरने काम शुरू करा दिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

डीएम ने समाचार का संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में मजदूर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क के बीच हुए गड्ढे को भरने के लिए सड़क की खुदाई शुरू कर दी। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण काम धीमी गति से शुरू हुआ। सड़क के एक ओर का रास्ता बंद करके दूसरी ओर से वाहनों को गुजारा गया। एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के बीच हुए गड्ढे को भरकर समतल करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि इसी स्थान पर आठ महीने पहले भी सड़क में गड्ढे से लोगों को परेशानी हुई थी तब भी लोनिवि के अधिकारियों ने आनन-फानन में गड्ढे को भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed