फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee dies after being hit by goods train

Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

Tue, 17 Sep 2024 05:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Employee dies after being hit by goods train
सोरोंजी। तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर कासगंज की ओर सोमवार/मंगलवार की रात्रि में 3 बजे सिग्नल ठीक करने गए तकनीशियन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने उन्हें देरी से सूचना देने का रेलवे के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, बरेली
विज्ञापन

के गांव बहेड़ी निवासी राजीव पाल (45) पुत्र प्रेमचंद रेलवे में तकनीशियन ईसीएस सिग्नल विभाग में तैनात थे। रविवार की रात्रि में कंट्रोल से सूचना मिली कि कासगंज की ओर आउटर सिग्नल खराब है। वह दो अन्य कर्मियों अशोक कुमार मीणा व राजीव कुमार के साथ 3 बजे करीब वहां पहुंचे। यहां सिग्नल ठीक करने के बाद उन्होंने अन्य दोनों साथियों से कहा कि तुम लोग चलो, मैं स्कूटी से आता हूं। 4 बजे तक वह नहीं पहुंचे तो अन्य दोनों कर्मियों ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया। तब पता लगा कि राजीव पाल का शव रेलवे ट्रैक के समीप क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। सूचना पर सोरोंजी पुलिस, कासगंज जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पहुंचे परिजनों ने आक्रोश जताया कि उन्हें घटना की सूचना सुबह 5:30 बजे दी गई। जबकि वह 3 बजे सिग्नल सही करने गए थे। रेलवे कर्मचारियों में भी इसे लेकर रोष था। परिजन मौके पर रेलवे अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि और मृतक के पुत्र को मृतक आश्रित में नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed