फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elevated noise in the village of the Leopard

गांव ऊंचा में फिर तेंदुए का हल्ला

Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Elevated noise in the village of the Leopard
वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ पहुंचे डीएफओ, तलाश की मगर नहीं मिला - फोटो : अमर उजाला
 गांव ऊंचा में गुरुवार सुबह तेंदुए को फिर से देखे जाने का हल्ला मचा। लोग लाठियां लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। डीएफओ वन विभाग और एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ पहुंचे। टीम ने पूरे क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई। हालांकि वनकर्मी अभी निगरानी रखे हैं। गांव में खौफ है। लोग अब खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को 12 लोगों पर तेंदुए ने हमला किया था। बुधवार को वन विभाग के कर्मी पिंजड़ा लेकर पहुंचे थे। मगर तेंदुआ नहीं मिला। तब किसी ने बताया कि गांव गढ़ी बल्देव में उसके पद चिह्न आगरा की ओर जाते हुए देखे गए हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह आठ बजे गांव के रनवीर सिंह की बेटी सुधा बाड़े से पशु बांधकर लौट रही थी। उसने एक जानवर को जाते देखा। इसके बाद तेंदुए का हल्ला मचाती हुई घर की ओर भागी। इस पर बड़ी संख्या में लोग लाठियां लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। डीएफओ केके सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की तलाश की। इसके बाद वन विभाग के अफसरों ने पदचिह्नों को भी देखा। डीएफओ ने बताया कि गुरुवार सुबह जो पदचिह्न मिले हैं, वे तेंदुए के नहीं हैं। फिर भी लोग सतर्कता बरतें। अकेले खेतों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed