फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity worker dies at Ramlila Maidan performance postponed

आगरा: रामलीला मैदान में हादसा, काम करते समय गिरकर बिजली कर्मचारी की माैत; स्थगित की गई लीला

Sun, 04 Oct 2026 09:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 09:04 AM IST
सार

घायल बिजली कर्मचारी को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामलीला मैदान होने वाली लीला शनिवार को स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Electricity worker dies at Ramlila Maidan performance postponed
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को बिजली का काम करते समय हादसे में बिजली ठेकेदार के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा होने से पुष्प वाटिका और ताड़का वध लीला का मंचन आरती के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल (36) निवासी 32/133 लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स, थाना कमला नगर के रूप में हुई है। शनिवार को रामलीला मैदान में बिजली का कार्य करते समय राहुल अचानक गिर गया। उसे तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना की सूचना परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन


श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अब रविवार को पुष्प वाटिका, ताड़का वध और धनुष यज्ञ तीनों लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2007 में भी तत्कालीन मुख्य लीला संचालक रवि कुमार अग्रवाल के निधन के कारण आरती के बाद उस दिन की लीला स्थगित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed