{"_id":"6426cd2311da6641370da025","slug":"electricity-supply-to-60-villages-in-kasganj-stalled-due-to-storm-and-rain-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से जन-जीवन प्रभावित: कासगंज में 60 गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप, 14 घंटे तक परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से जन-जीवन प्रभावित: कासगंज में 60 गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप, 14 घंटे तक परेशान रहे लोग
Fri, 31 Mar 2023 05:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:38 PM IST
सार
आंधी-बारिश की वजह से 14 घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
आई आंधी और बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
कासगंज के अमांपुर में बृहस्पतिवार की रात आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी बारिश से हुए फाल्ट से ग्रामीण क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जहां रात में लोगों को मच्छर परेशान करते रहीं, वहीं सुबह नलकूप न आने से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को सुबह से ही हैंडपंप पर पेयजल के लिए लाइनें लगानी पड़ी। 14 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस लीं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग रात 11 बजे बारिश व आंधी ने विद्युत उपकेंद्र की इंसुलेटर में खराबी आ गई। 33 हजार की एचटी लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो कि दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बहाल हो सकी। विद्युत आपूर्ति न होने से गर्मी के मौसम के कारण मच्छरों के प्रकोप से परेशान रहे।
विज्ञापन
कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में 14 घंटे बिजली का संकट बना रहा। बिजली न होने से नगर पंचायत के नलकूप नहीं चल सके। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह से ही हैंडपंप पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर विद्युत कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
अवर अभियंता नीरज गौड ने बताया कि बरसात की वजह से उपकरण खराब हो जाते है। इंसुलेटर खराब होने पर उसे बदला गया। दोपहर एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान