{"_id":"5fa987628ebc3e74f325da9c","slug":"electricity-supply-increase-on-diwali-kasganj-news-agr4674393148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव पर्व पर बढ़ जाएगी 10 प्रतिशत बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव पर्व पर बढ़ जाएगी 10 प्रतिशत बिजली की खपत
विज्ञापन
कासगंज का बिजली घर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। इस बार दीपावली पर विद्युत निगम निर्बाध आपूर्ति देगा। शहर से लेकर गांव तक दीपावली पर बिजली कटौती नहीं होगी। विभाग ने रोजाना बिजली खपत के मुकाबले 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली देने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। इसी के मद्देनजर विभाग ने तैयारियां की हैं। आपूर्ति में कहीं व्यवधान न हो इसके लिए अभी से संसाधन दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
दीपोत्सव प्रकाश का पर्व है। हर घर दीपोत्सव पर जगमग होता है जहां लोग दीपक जलाकर हर्षोल्लास करते हैं वहीं बिजली की झालरों से घरों व प्रतिष्ठानों को सजाते हैं। पर्व पर बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति देने की तैयारी कर रहा है। इधर जब विद्युत चलित झालरें झिलमिलाएंगी तो खपत बढ़ना भी तय है। इसी को देखते हुए बिजली विभाग विद्युत तारों के फाल्ट सही करा रहा है। अन्य संसाधन भी दुरुस्त कराये जा रहे हैं। विभाग का मानना है कि 10 प्रतिशत तक बिजली की खपत बढ़ जाएगी।
निगरानी को बनाई टीमें
13 नवंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय दीपोत्सव पर कहीं आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए विद्युत विभाग ने टीमें बना ली हैं। अधीक्षण अभियंता ने सभी अवर अभियंताओं को विद्युत संसाधनों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि लाइनमैन को अभी से सतर्क रखें और कहीं भी फॉल्ट हो तो उसे दूर करा लें। सभी एसडीओ सहित 11 अवर अभियंताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
तो उद्योगों से बनेगा संतुलन
बिजली की खपत बढ़ना तय है। इधर बिजली विभाग का मानना है कि दीपोत्सव पर्व के दौरान उद्योग बंद होंगे। यदि उद्योग संचालित रहते तो आपूर्ति देना चुनौती पूर्ण होता, लेकिन पर्व पर अवकाशों के चलते उद्योग बंद रहेंगे, उनसे आपूर्ति का संतुलन हो सकेगा।
फैक्ट फाइल-
- 4 करोड़ (40 मिलियन) यूनिट बिजली औसतन होती है मासिक खपत।
- 4.4 करोड़ (44 मिलियन) यूनिट बिजली की खपत इस माह होने की संभावना
- 40 लाख यूनिट दीपोत्सव पर्व पर बढ़ने की संभावना
वर्जन-
- दीपोत्सव पर्व पर 10 प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ने की संभावना है, महीने में औसतन खपत 4 करोड़ यूनिट है। इस माह 4.4 करोड़ यूनिट बिजली की खपत होना संभावित है। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।