फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity remained closed in two areas for four hours in the night

Agra News: रात में चार घंटे दो इलाकों में बंद रही बिजली

Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained closed in two areas for four hours in the night
रात में चार घंटे दो इलाकों में बंद रही बिजली
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में परेशान लोग घरों से बाहर निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर से सटे नगरिया और धारऊ रोड पर शनिवार की रात चार घंटे तक बिजली बंद रही। तीन स्थानों पर हुए फाल्ट के कारण बंद की गई बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हुए। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर समय बिताया।
शहर से लेकर देहात तक गर्मी बढ़ते ही बिजली के फाल्ट बढ़ने लगे हैं। एक ही समय में तीन चार स्थानों पर फाल्ट होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे नगरिया में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद की गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश करने में मशक्कत की। रात 11 बजे के लगभग फाल्ट सही करना शुरू किया। रात 12 बजे बिजली आपूर्ति चालू की तो दोबारा फाल्ट हो गया। उसको तत्काल सही करके रात लगभग एक बजे आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच धारऊ बाईपास रोड पर रात लगभग 10 बजें फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एक फाल्ट सही करने के बाद पता चला कि एक और स्थान पर फाल्ट हो गया है। कर्मचारियों ने एक बार फिर आपूर्ति बंद कराई। फाल्ट सही करने के बाद रात लगभग एक बजे आपूर्ति नियमित रूप से चालू की जा सकी। अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से फाल्ट बढ़ते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। फाल्ट जल्द से जल्द सही कराकर आपूर्ति चालू करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed