फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity of Sub Mandi Kishni cut off due to outstanding bill of Rs 12 lakh

Agra News: 12 लाख का बिल बकाया होने पर उप मंडी किशनी की बिजली काटी

Wed, 13 Mar 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity of Sub Mandi Kishni cut off due to outstanding bill of Rs 12 lakh
12 लाख का बिल बकाया होने पर उप मंडी किशनी की बिजली काटी
विज्ञापन

-अंधेरे में रहते हैं आढ़ती और किसान, चोरी का भी सताता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। चार दिनों से उप मंडी किशनी में अंधेरा पड़ा हुआ है। दरअसल विद्युत निगम ने 12 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर बिजली काट दी थी। अब आढ़ती और किसानों को शाम होते ही परेशान होना पड़ता है। वहीं रात में दुकानों में चोरी का खतरा भी बना रहता है। इससे आढ़तियों में आक्रोश भी है।

मंडियों में आढ़तियों द्वारा फसल की खरीद पर मंडी समिति को शुल्क दिया जाता है। इसके बाद मंडी समिति की जिम्मेदारी सफाई, आवागमन, रोशनी और पेयजल आदि की होती है। लेकिन किशनी उप मंडी का हाल बेहाल है। बीते चार दिनों से उप मंडी में अंधेरा छाया हुआ है। दरअसल 12 लाख रुपये बिल बकाया होने के बाद भी मंडी समिति ने बिल जमा नहीं किया। इसी के चलते विद्युत निगम ने बिजली काट दी।
विज्ञापन

अब शाम होते ही यहां अंधेरा हो जाता है। कई बार किसानों की तौल नहीं हो पाने पर उन्हें परेशानी होती है। वहीं सुबह भी जल्दी ही किसान पहुंचना शुरू हो जाते हैं, तब भी यहां अंधेरा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आढ़ती अपने इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ दुकानों में चोरी का खतरा भी अंधेरे के चलते बना रहता है। आढ़ती आक्रोशित हैं, लेकिन उनकी समस्या के समाधान की चिंता किसी को नहीं है। अवर अभियंता विद्युत विवेक कुमार का कहना है कि कई बार सूचित करने के बाद भी जब बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली काटी गई है।

वहीं मंडी समिति का अपना तर्क अलग है। प्रभारी सचिव गौरव कुमार का तर्क अलगा है। उनका कहना है कि विद्युत निगम ने गलत बिल जमा कर दिया है। इसके लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बिल संशोधित होने के बाद जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed