फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity meters of houses will be installed on electric poles in Firozabad

Firozabad: अब नहीं हो सकेगी बिजली चोरी, विद्युत पोल पर लगेंगे घरों के मीटर 

Fri, 24 Jun 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 08:37 PM IST
सार

बिजली की चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम अब पोल पर मीटर बॉक्स लगाने जा रहा है। यूपीएसआईडीसी फीडर से शुरूआत हो गई है। जल्द ही पूरे जनपद में यह व्यवस्था अपनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Electricity meters of houses will be installed on electric poles in Firozabad
विद्युत पोल पर मीटर लगाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में अब बिजली के खंभों पर उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे। मीटर बॉक्स पर ताला लगा रहेगा। बॉक्स से मीटर के बाद सप्लाई देने वाली केबल निकलेगी। जिससे उपभोक्ता केबल में कट लगाकर बिजली चोरी नहीं कर सके। विद्युत निगम को इससे चोरी रुकने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने पहले एबीसी बंच केबिल लगवाई। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगवा दिए। इसके बाद भी बिजली चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एसी, कूलर चलाने के साथ औद्योगिक इकाइयां भी विद्युत चोरी के भरोसे ही स्थापित कर ली गई हैं। बिजली की चोरी को रोकने के लिए विद्युत निगम ने नए योजना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 विद्युत पोल पर लगेंगे घरों के मीटर  

इसके तहत विद्युत निगम घरों के मीटर को विद्युत पोल पर लगवा रहा है। इसे बॉक्स में बंद किया जाएगा। एक बॉक्स में छह कनेक्शन के मीटर लगवाए जाएंगे। जिन पोल पर ज्यादा कनेक्शन हैं, वहां दो बॉक्स लगाए जाएंगे। इनको ताले से बंद भी किया जाएगा। जिले में प्रारंभिक तौर पर यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) बिजली घर को इसके लिए चुना गया है। यही नगर निगम सीमा से जुड़ा है। इस बिजली घर पर 64 फीसदी तक विद्युत चोरी हो रही है। पोल पर मीटर बॉक्स लगाने का कार्य शुरू हो गया है। ककरुउ कोठी, सैलई, दौलतपुर में 250 मीटर बॉक्स लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, जंग लगे मीटर बॉक्स लग रहे

ठेका कर्मचारियों द्वारा मीटर बॉक्स लगाने का कार्य विद्युत पोल पर किया जा रहा है। सैलई के अवधेश सिंह, श्रीकांत का कहना है कि जो बॉक्स लगाए जा रहे हैं, वह जंग खाए हुए हैं। 

लगाए जा चुके हैं  250 मीटर बॉक्स

यूपीएसआईडीसी के  एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि अब विद्युत पोल पर मीटर बॉक्स लगवाए जा रहे हैं। इसमें मीटर के बाद ही केबल घर की ओर आएगी। यदि उस केबल में कट करके उपभोक्ता विद्युत चोरी करता है तो विद्युत विभाग को कोई नुकसान नहीं होगा। अभी तक 250 मीटर बॉक्स लगाए जा चुके हैं। कुछ शिकायतें आईं है कि पुराने मीटर बॉक्स लगा दिए हैं। ऐसे मीटर बॉक्स को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed