फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

दो फीडरों से घंटों ठप रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति

Thu, 23 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
electricity
क्रिश्चियन तिराहे पर बिजली के टूटे तारों को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को शहर के दो फीडरों से अलग-अलग कारणों के चलते कई घंटों तक आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग घरों में परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के शमशानघाट फीडर पर बृहस्पतिवार को सुबह तीन घंटे के लिए शटडाउन किया गया था। इस दौरान लाइन पर पड़ने वाले पेड़ काटे गए थे। सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक इसके चलते आपूर्ति बंद रही। कुछ ही देर में क्रिश्चियन तिराहे पर बिजली लाइन का ब्रेकर खराब हो गया। इससे राजा का बाग, कचहरी रोड, देवी रोड, आश्रम रोड, मिश्राना, चौथियाना, आंशिक पुरोहिताना, भरतवाल, कटरा आदि की आपूर्ति बाधित रही। जेई प्रतीक यादव ने ढाई घंटे बाद एक बजे आपूर्ति शुरू कराई।
इसके ठीक एक घंटे बाद दोपहर दो बजे खरपरी में सिविल लाइन फीडर से संबंधित 32 केवीए लाइन का पोल टूट गया। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता सिविल लाइन रामसनेही ने पोल बदलवाया। तब तक सिविल लाइन फीडर से आपूर्ति होने वाले संसारपुर, सिविल लाइन, कलक्ट्रेट दीवानी रोड, नगला नया, अवाबाग कॉलोनी, ब्लॉक, विकास भवन आदि में आपूर्ति शाम पांच बजे तक बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

वर्जन
दो फीडरों से आपूर्ति बाधित होने के कारण समस्या आई। एक जगह पोल टूटने और दूसरी जगह ब्रेकर खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई थी। दोनों ही कमियों को सही कराने के साथ ही आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed