फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity employees will go door-to-door to the homes of those with outstanding bills.

Agra News: बकायेदारों के घर-घर जाएंगे विद्युत कर्मचारी

Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees will go door-to-door to the homes of those with outstanding bills.
आगरा। शासन से विद्युत बकायेदारों के लिए चलाई जा रही ओटीएस योजना की रफ्तार सुस्त है। विद्युत विभान ने इसे गति प्रदान करने के लिए कर्मचारियों की एक टीम का गठन किया है, जो बकायेदारों के घर-घर जाकर योजना का लाभ लेने की अपील करेंगे। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को क्षेत्र के बकायेदारों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कर्मचारी उपभोक्ताओं को योजना के बारे में पूरी जानकारी देकर केंद्रों पर लगे शिविर में लाने का काम करेंगे। योजना में उपभोक्ताओं को सरचार्ज और मूलधन में 25 प्रतिशत की भारी छूट मिल रही है। इसके बाद भी एक दिसंबर से शुरू हुई योजना के पहले चरण में लोगों को खासी दिक्कतें भी हो रही हैं। शहर में लागू नई वर्टिकल व्यवस्था, चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के बिलों के समायोजन, समय अवधि पर फैली भ्रम की स्थिति के कारण उपभोक्ता इस योजना से दूरी भी बना रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण उप खंड तृतीय (बरौली अहीर) के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ओटीएस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed