फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity department team attacked in Rasulpur

रसूलपुर में विद्युत विभाग की टीम पर हमला

Wed, 25 May 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team attacked in Rasulpur
फतेहपुरसीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में बिजली चोरी की जांच के लिए मंगलवार को गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ पथराव किया गया। अभिलेख छीनकर फाड़ डाले गए। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। मामले में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता विकास विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि नगर क्षेत्र के चौमाशाहपुर फीडर के ग्राम रसूलपुर में विद्युत विभाग की जांच के लिए मंगलवार की दोपहर गई थी। बिजली चोरी की जांच के दौरा गांववालों ने टीम को घेर लिया। कर्मचारियों की पिटाई कर दी। अभिलेख छीनकर फाड़ डाले। इस पर टीम में शामिल कर्मचारी चैन सिंह, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश, दुर्ग सिंह आदि ने भागकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों के भागने पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की टीम पर गलत तरीके से जांच करने का आरोप लगाया है। मामले में थाना प्रभारी एएसपी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed