फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric pole fell on moving bike mother dragged for 25 meters son also injured

Agra: चलती बाइक पर गिरा विद्युत पोल, 25 मीटर तक घिसटी मां, बेटा भी घायल

Thu, 04 May 2023 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 02:38 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम की लापरवाही से बाइक से जा रहे मां और बेटे की जान पर बन आई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Electric pole fell on moving bike mother dragged for 25 meters son also injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में बिजलीघर-शाही जामा मस्जिद मार्ग पर बुधवार को एक चलती बाइक पर विद्युत पोल गिर गया। इससे मां-बेटा घायल हो गए। मां तो करीब 25 मीटर तक घिसट जाने से लहूलुहान हो गई। बेटे के हाथ में भी गहरा जख्म है। महिला के पति ने मंगलवार को थाना मंटोला में नगर निगम के अज्ञात कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

बमरौली कटारा, डौकी निवासी रजनी अपने बेटे प्रज्ज्वल के साथ 30 अप्रैल को बाइक से बिजलीघर जा रही थीं। प्रज्ज्वल एमबीए के छात्र हैं। बाइक जब बिजलीघर-शाही जामा मस्जिद मार्ग पर पहुंची तभी जर्जर विद्युत पोल प्रज्ज्वल पर गिरा। वह हेलमेट लगाए थे, इससे सिर बच गया लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से रजनी पोल की चपेट में आकर करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गईं। वह गंभीर घायल हो गईं। लोगों की मदद से रजनी को फतेहाबाद रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें UP Nikay Chunav 2023: मैनपुरी के कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, एजेंट लगा रहे मुहर; जिलाधिकारी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

केस हुआ दर्ज 

प्रभारी निरीक्षक मंटोला आलोक सिंह ने बताया महिला के पति रामवीर की तहरीर पर नगर निगम के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कार्य में उपेक्षा के चलते किसी की सुरक्षा का खतरा पैदा होने की धाराएं लगाई गई हैं।

एक बाइक सवार बना मददगार, पहुंचाया अस्पताल

प्रज्ज्वल राना ने बताया कि घायल मां बाइक पर बैठ नहीं सकती थीं। उन्होंने मां को ऑटो में बैठाया। कुछ दूर चलते ही जाम मिला। ऑटो आगे नहीं जा सकता था। उन्होंने मां को ऑटो से उतारा तभी एक बाइक सवार वहां पहुंच गया। उसने दोनों को बाइक पर बैठाया और यमुना किनारा मार्ग होते हुए फतेहाबाद मार्ग स्थित शांति मांगलिक अस्पताल पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed