{"_id":"5bb3b98c867a55113f3401c9","slug":"electric-engineers-fasted-for-forty-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के इंजीनियरों ने किया सामूहिक उपवास, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के इंजीनियरों ने किया सामूहिक उपवास, ये हैं मांगें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर उपवास पर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ऊर्जा निगम के कार्यरत जूनियर इंजीनियर 48 घंटे के उपवास पर हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से उनका उपवास शुरू हुआ। जूनियर इंजीनियरों में 13 सूत्रीय मांगें पूरी न होने को लेकर आक्रोश है। इससे पहले मुख्य अभियंता
विज्ञापन
कार्यालय परिसर में उपवास कर चुके हैं।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले तमाम जेई उपवास पर बैठे। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम में कार्यरत अवर अभियंताओं का
उत्पीड़न हो रहा है, जितने पद हैं, उसके सापेक्ष काफी कम नियुक्तियां हैं। एक-एक अभियंता के कंधे पर कई अभियंताओं के हिस्से के काम का भार है। इसके बावजूद उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपना 13 सूत्रीय मांगपत्र रखा। कहा कि उनका ग्रेड पे 4600 रुपये एक जनवरी 2006 से दिया जाए, कॉरपोरेशन द्वारा विभागीय नियमों को ताक पर रखकर दोषपूर्ण तरीके से जारी की गई वरिष्ठता सूची को पुन: संशोधित किया जाए, सभी विद्युत कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए आदि मांगें गिनाईं।
विज्ञापन
अंचल अध्यक्ष आरवी सिंह की अध्यक्षता में उपवास शुरू हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी एवं पूर्व केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर अवर अभियंताओं का उपवास शुरू कराया।
संजीव प्रभाकर, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, ललितेश यादव, धर्मेंद्र राजपूत, महेश प्रभाकर, आरपी सिंह, दिलीप कटियार, राहुल कटियार आदि मौजूद रहे।
संचालन सतवीर सिंह ने किया।