{"_id":"589235b44f1c1b2f3de832b0","slug":"election000","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के छह और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन के छह और केस दर्ज
आचार संहिता उल्लंघन के छह और केस दर्ज
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से चाहे जितनी सख्ती की जा रही हो लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। आचार संहिता उल्लंघन के छह और केस दर्ज किए गए हैं। अभी तक 20 मामले दर्ज हो चुके हैं।
फतेहपुर सीकरी में बगैर अनुमति के पोस्टर लगाए जाने के आरोप में तीन केस दर्ज किए गए हैं। एक एएसआई संरक्षण सहायक कलंदर ने दर्ज कराया है। इसमें आरोप है संरक्षित स्मारक पर पोस्टर और बैनर लगाने का। दूसरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने दर्ज कराया है। इसमें आरोप है सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर लगाए जाने का। आरोपी हैं रालोद प्रत्याशी ब्रजेश चाहर। ललित कुमार ने ऐसा ही केस सपा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी के खिलाफ दर्ज कराया है।
फतेहाबाद में पुलिस ने बगैर अनुमति भाजपा के पोस्टर लगाए जाने पर कोलारा कला के मोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, चित्राहट में बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा समेत 65 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है बिना अनुमति के सभा करने का। केस फ्लाइंग स्क्वाइड के मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया है। मधुसूदन चित्राहट के शाहपुर ब्राह्मण गांव में सभा कर रहे थे। इसमें 65 आरोपी अज्ञात में हैं।
विज्ञापन
वहीं, पिनाहट थाने में मधुसूदन शर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। काफिले में शामिल उनके भाई की गाड़ी में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री रखी पकड़ी गई। थानाध्यक्ष पिनाहट विजय कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान बसपा का झंडा लगी गाड़ी को रोका तो उसमें 525 पंफ्लेट और अन्य प्रचार सामग्री मिली। इसकी उनके पास कोई अनुमति नहीं थी।