फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election school today in Amanpur

Agra News: अमांपुर में चुनाव की पाठशाला आज

Tue, 02 Apr 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election school today in Amanpur
कासगंज। लोकसभा चुनाव मेंं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विधानसभावार स्वीप कैलेंडर तैयार किया गया है। जिन क्षेत्रों में पहले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत मंगलवार को अमांपुर में चुनाव की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से श्री राजवीर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय अमांपुर में वृहद मतदाता जागरूकता रैली, वाद विवाद, पोस्टर, पेंटिंग स्लोगन प्रतियोगिता एवं चुनाव की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। 3 अप्रैल को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। 4 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से कलावती नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज गोरहा में एवं 6 अप्रैल को वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में यूथ वोटर्स एवं मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं एवं नुक्कड़ नाटक और 8 अप्रैल को महताब राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकहरा, गंजडुंडवारा में यूथ एवं नवीन वोटर्स जागरूकता के लिए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 अप्रैल को चौधरी रामप्रकाश यादव महाविद्यालय सोरोंजी में मतदाता जागरूकता वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे श्रीराम यादव पीजी डिग्री कॉलेज पटियाली में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। 15 अप्रैल को श्रीविष्णु भगवान महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed