फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election campaign will stop today, candidates are putting full emphasis

Agra News: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी लगा रहे पूरा जोर

Sun, 17 Nov 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Election campaign will stop today, candidates are putting full emphasis
मैनपुरी। सोमवार शाम से छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद न तो रोड शो होगा और न ही जनसभाएं। ऐसे में सपा, भाजपा और बसपा समेत अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के आखिरी दिन सपा घिरोर से करहल तक रोड शो करेगी। वहीं अन्य प्रत्याशियों ने अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचने की तैयारी की है।
विज्ञापन


करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। सपा, भाजपा और बसपा समेत कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हालांकि चुनाव एक सप्ताह बढ़ने के चलते सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी मिल गया था।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के आदेशानुसार सोमवार को शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में अब प्रत्याशियों के पास बस आज का ही दिन शेष है। इसी के चलते सभी ने अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोगों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दिन सपा ने रोड शो की तैयारी की है। इसमें प्रत्याशी तेजप्रताप यादव घिरोर से कोसमा चौराहा, नवाटेढ़ा, बरनाहल, दिहुली होते हुए करहल तक रोड शोक करेंगे। वे जनता से वोट की अपील करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव या अन्य कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा। वहीं बसपा भी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर वोट की अपील करेगी।

चारों मंडलों में भाजपा के दिग्गज करेंगे जनसंपर्क
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अलग रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत करहल विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों पर दिग्गज नेता लोगों से संपर्क कर वोट की अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि करहल मंडल पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, घिरोर मंडल पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, औंछा मंडल पर मंत्री अजीत पाल सिंह और बरनाहल मंडल पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किया जाएगा।


प्रशासन ने भी कसी कमर
20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed