फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election boyycott, village ghiganpur

दूर बूथ बनाए जाने से नाराज मतदाताओं ने किया बहिष्कार, 6 घंटे तक नहीं गए वोट डालने

Mon, 21 Feb 2022 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
election boyycott, village ghiganpur
कासगंज अमांपुर के झीगनपुर के आक्रोशित ग्रामीणों को मतदान के लिए समझाते एसडीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव झीगनपुर के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं का कहना था कि उनका पोलिंग बूथ गांव से 4-5 किलोमीटर दूर नर्रई में बनाया गया है। इसी समस्या को लेकर ‘पोलिंग नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

झीगनपुर गांव में 438 मतदाता हैं और यह गांव बरसौड़ा ग्राम पंचायत में लगता है। लोगों का कहना था कि दूसरी ग्राम पंचायत में बूथ बनाया गया और मतदाता की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि झीगनपुर में पोलिंग बूथ प्रशासन बनाए। करीब छह घंटे तक बहिष्कार का सिलसिला चला। सूचना पर एसडीएम सहावर रवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित मतदाताओं से वार्ता की और उन्हें समझाया कि आगामी चुनाव में पोलिंग बूथ में परिवर्तन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान करने को राजी हुए और फिर निर्धारित पोलिंग स्थल पर मतदान करने गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश, भजनलाल, गिरीश, गजेंद्र, तारागिरी, राहुल, अनिल, ज्ञानेंद्र, योगेंद्र, ओमवीर, विनीत, धर्मेंद्र सत्येंद्र, प्रेमपुरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed