फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman dies after being attacked by monkeys in Mathura

बंदरों का आतंक: मथुरा के सौंख में वृद्धा की मौत, एटा के राजा के रामपुर में महिला को छत से गिराया

Tue, 03 Jan 2023 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

मथुरा में बंदरों को आतंक थम नहीं रहा। सौंख में एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, एटा के राजा का रामपुर में बंदरों के हमले में एक महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
elderly woman dies after being attacked by monkeys in Mathura
छत पर बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा और वृंदावन में बंदरों का उत्पात किसी से छिपा नहीं है। उत्पाती बंदर ग्रामीण इलाकों में लोगों पर हमला कर रहे हैं। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव में सोमवार को बंदरों के हमले में वृद्धा छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एटा के राजा का रामपुर में एक महिला को बंदरों ने छत से गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। 

विज्ञापन


बछगांव निवासी रामश्री देवी (83) पत्नी गोपाल प्रसाद सोमवार दोपहर छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी छत पर आए बंदरों के झुंड ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वृद्धा छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार देर रात वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। प्रधान मंजू चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। 

विज्ञापन

एटा में भी हुई घटना 

एटा के कस्बा राजा का रामपुर में बंदरों ने एक महिला को छत से गिरा दिया। मोहल्ला कटरा 35 वर्षीय रोशन तारा मंगलवार को छत पर बैठकर धूप ले रही थी तभी पीछे से आए बंदरों ने उसे धक्का मार दिया। वह नीचे आंगन में गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed