फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly farmer dies in dog attack

दर्दनाक माैत: कुत्तों का किसान पर हमला, रातभर नोचते रहे; खून से लथपथ बुजुर्ग को देख कांप गए लोग

Thu, 18 Jun 2026 08:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 08:35 PM IST
सार

राहगीरों ने जब कुत्तों को बुजुर्ग को नोचते देखा, तो उन्होंने बमुश्किल कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन उन्हें इरादतनगर के स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Elderly farmer dies in dog attack
आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के भिड़ावली गांव में बुधवार रात कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। बुरी तरह घायल हुए बुजुर्ग रातभर कुत्तों से जूझते रहे। बृहस्पतिवार सुबह गंभीर रूप से घायल किसान को राहगीरों ने कुत्तों के झुंड से बचाया और परिजन को सूचना दी। एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव भिड़ावली निवासी 65 वर्षीय किसान प्रेम सिंह बुधवार रात को अपनी ननिहाल ग्राम सिलोखर में रामेश्वर त्यागी के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वह पैदल भिड़ावली लौट रहे थे। इरादतनगर से भिड़ावली के बीच सुनसान रास्ते पर खूंखार कुत्तों के एक झुंड ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। बुजुर्ग किसान रात के अंधेरे में घंटों कुत्तों के झुंड से संघर्ष करते रहे और घायल हो गए।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार तड़के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब कुत्तों को बुजुर्ग को नोचते देखा, तो उन्होंने बमुश्किल कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन उन्हें इरादतनगर के स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बृहस्पतिवार दोपहर बाद किसान का शव गांव पहुंचा, तो चीखपुकार मच गई। परिजन ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भतीजे और भिड़ावली के ग्राम प्रधान अजय त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है, ताकि आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाई जा सके।

ये भी पढ़ें-UP: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed