फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly dead body found near Paras Pearls apartment in Agra

गड्ढे में पड़ा मिला शवः जमीन को लेकर बिल्डर से था विवाद, शरीर पर मिले चोट के निशान; भतीजा बोला-हत्या की गई

Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM IST
सार

आगरा में गड्ढे में बुजुर्ग का शव पड़ मिला। भतीजे ने बताया कि जमीन को लेकर एक बिल्डर से विवाद चल रहा था। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। उनकी हत्या की गई है। 

 

विज्ञापन
Elderly dead body found near Paras Pearls apartment in Agra
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के पास एक चाय विक्रेता का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। भतीजे ने बिल्डर से जमीन को लेकर विवाद होना बताया। कहा कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

गहरे गड्ढे में पड़ा मिला शव 

नरेंद्र प्रसाद (65) मूलरूप से नया बांस, लोहामंडी निवासी थे। भतीजे संजू गौड़ ने बताया कि ताऊ नरेंद्र प्रसाद की खतैना मार्ग पर पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के सामने 100 वर्गगज जमीन है। इसके बाहर ही 40 साल से चाय की दुकान चलाते थे। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे जमीन पर कबाड़ की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि नरेंद्र नहीं मिल रहे हैं। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने तलाश की। दोपहर करीब दो बजे अपार्टमेंट और एक मकान की दीवार के बीच गहरे गड्ढे में वो पड़े मिले। शरीर पर चोट के निशान थे। खून से लथपथ थे।

विज्ञापन

जमीन को लेकर बिल्डर से था विवाद

भतीजे ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर एक बिल्डर विवाद चल रहा था। उन पर जमीन खाली करने दबाव बनाया जा रहा था। मामला कोर्ट में भी गया। ताऊ की हत्या की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है। दूसरी ओर थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में तोड़ा था धर्मस्थल

जिस पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के पास बुजुर्ग दुकानदार का शव मिला, वो अपार्टमेंट पूर्व में भी चर्चा में रह चुका है। अपार्टमेंट में धर्मस्थल को रातोरात तोड़ दिया गया था। एक परिवार ने हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस पहुंची थी। एक जेसीबी को जब्त किया गया। मुकदमा भी लिखा गया। मगर, एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बार बुजुर्ग के परिजन का आरोप है कि कैमरे अपार्टमेंट के बाहर लगे हैं। मगर, उनसे छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed