{"_id":"64bf7bc52194fe0f7c0bd09c","slug":"elder-brother-killed-two-brothers-with-an-axe-father-s-condition-critical-in-agra-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime : दो भाइयों और पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बड़े भाई ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime : दो भाइयों और पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बड़े भाई ने वारदात को दिया अंजाम
Tue, 25 Jul 2023 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:12 PM IST
सार
Agra Crime News Today : जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। वहीं घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात को बड़े बेटे ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई, वहीं घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन के लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।
यह भी पढ़ेंः- कुछ बेचा न खरीदा और बन गया करोड़पति: किराये के मकान में रहता है युवक, रातों-रात करोड़ों कमाने के
विज्ञापन
इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।