फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elcction

चार सीट पर भाजपा, एक पर सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 28 Aug 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
elcction
किशनी में भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष बनने पर प्रमाणपत्र देते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ के शाखा अध्यक्ष पदों के लिए शुक्रवार को परिणाम घोषित किए गए। जिले की पांच सीटों में से चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि एक सीट सपा के खाते में गई। प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थकों ने निर्वाचित शाखा अध्यक्षों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मैनपुरी में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अहिवरन सिंह राजपूत को निर्विरोध निर्वाचित हुए। तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। उनकी जीत पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, लक्ष्मण गुप्ता, अजय पाल सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया ने बधाई दी है।
विज्ञापन

भोगांव शाखा अध्यक्ष के पद पर भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार बैस निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्हें तहसीलदार कमल कुमार सिंह प्रमाणपत्र सौंपा। अरविंद तोमर, अंकुर अग्निहोत्री, हर्ष दुबे, छोटे प्रधान, केएस राजपूत, शिवकुमार दुबे, असतेंद्र गुप्ता ने विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरोर शाखा अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता संजीव कुमार मिश्रा को निर्विरोध चुना गया है।
तहसीलदार अजीत कुमार ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह यादव, अरुण प्रताप सिंह चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, राजेंद्र शाक्य, राजू वर्मा ने स्वागत करते हुए बधाई दी।
किशनी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शाक्य निर्विरोध चुने गए हैं। तहसीलदार मनोज कुमार राय ने प्रमाण पत्र दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ओमजी दुबे, सूर्यप्रताप चौहान, हृदेश शाक्य, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।

सपा के रामनरेश निर्विरोध अध्यक्ष बने
करहल। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा अध्यक्ष पद पर सपा के रामनरेश यादव निर्विरोध चुने गए हैं। यहां पूर्व विधायक अनिल यादव और भाजपा समर्थित रामदास ने अपने नामांकन वापस ले लिए। रामनरेश के निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed